Logo

काव्य कुंज

A+
A-
🌙
विधा तारीख

बाबा साहब तेरा नाम रहेगा

*बाबा साहब तेरा नाम रहेगा* जब तक यह संविधान रहेगा, बाबा साहेब का नाम रहेगा। समता, न्याय, स्वतंत्रता का, हर दिल में सम्मान रहेगा।। डॉ.भीमराव ने शिक्षा को हथियार बना, अज्ञान तमस मिटाया। पीड़ित जन के सूने मन में, आशा का दीप जलाया। अधिकारों की ताकत देकर, मानव जाति का उत्थान किया। दलित-वंचित-पीड़ित जन को, जीने का सम्मान दिया। भारत भू का गौरव बनकर, तुम्हारा हमेशा यशगान रहेग। जब तक यह संविधान रहेगा….........।। संघर्षों की तपती धूप पर, पग उनका डिग न पाया। विद्या-रत्न बन विश्व-पटल पर, भारत का मान बढ़ाया। प्रखर चिंतक, अर्थशास्त्री, विधि के थे वो ज्ञाता महान। प्रथम विधि-मंत्री बनकर, दिलाया भारतीयों को न्यायपूर्ण सम्मान। सदियों तक हर कंठ-कंठ में, उनका ही गुणगान रहेगा। जब तक यह संविधान रहेगा…............।। छुआछूत की जंजीरों को, तोड़ा दृढ़ संकल्प लिए। समता का संदेश जगाया, मानवता के दीप जले। समाज-सुधारक, राष्ट्र-निर्माता, युगद्रष्टा थे वो अवतार। जिनके कारण पाया भारत ने, अपना नव-स्वाभिमान अपार। जब तक भारत भूमि रहेगी, उनका भी सम्मान रहेगा। जब तक यह संविधान रहेगा, बाबा साहेब का नाम रहेगा।। *सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"* ग्राम-बाराडोली(बालसमुंद),पो.-पाटसेन्द्री तह.-सरायपाली,जिला-महासमुंद(छ. ग.) पिन- 493558 मोब.- 8103535652 ईमेल- sldmadhur13@gmail.com

कलमकार

सुंदरलाल डड़सेना 'मधुर'

✨ Editor's Choice