Logo

काव्य कुंज

A+
A-
🌙
विधा तारीख

परिवर्तन का स्वागत

परिवर्तन से कभी डरना नहीं, यह जीवन का सबसे सच्चा नियम होता है। जो आज दूर चला जाता है, वही कल किसी नई खुशी की वजह होता है। हर बिछड़न अपने साथ एक नया सबक लेकर आती है, और हर टूटा हुआ सपना नई उम्मीदों को जन्म दे जाता है। तुम जितना अच्छा खो रहे हो, उससे कई गुना बेहतर तुम्हारी राह देख रहा है, बस विश्वास बनाए रखना, क्योंकि समय हर दर्द का उत्तर लिख रहा है। इसलिए बदलाव का स्वागत करो, क्योंकि ठहरा हुआ पानी भी सड़ जाता है, और जो इंसान परिवर्तन को अपनाता है, वही जिंदगी में सचमुच आगे बढ़ पाता है।

कलमकार

योगेश कुमार साहू 'युग'

✨ Editor's Choice