रचना की खोज जारी है...
विधा
तारीख
हिंदुस्तान की आवाज़
रचनाकार की आवाज में:
अनेकता में एकता ही हमारी शान है,
तिरंगे के तीन रंग हमारी आन बान और शान है,
करते हैं यह प्रण इस देश के लिए, दुनिया का सबसे प्यारा देश बनाएंगे।
भारत के हर भारतवासी को, आजादी के गीत हम सुनाएंगे।
हम लहराएंगे हर जगह यह तिरंगा,
हिंदुस्तान की आवाज़ हर जगह पहुंचाएंगे।
शहीदों की कुर्बानी को व्यर्थ ना जाने देंगे,
भारत मां के आंचल को सुंदर हम सजाएंगे।
तिरंगा लहराएंगे अब हम नीले नीले आसमान में,
हिंदुस्तान की आवाज हर जगह पहुंचाएंगे।
देंगे सलामी हिंदुस्तान के तिरंगे को,
आजादी के गीत हम सुनाएंगे
आजादी के गीत हम सुनाएंगे।
कलमकार