रचना की खोज जारी है...
विधा
तारीख
आया नवरात्रि त्योहार
रचनाकार की आवाज में:
आया नवरात्रि त्यौहार, होता भक्ति का संचार शेरावाली मैया आई हम सबके द्वार,
सज गई चौकी देखो यहां ,दीप जले हैं,
हर पल मां का यहां ,प्रेम मिले हैं,
होकर बैल पर सवार,शैलसुता का रूप सिंगार ,
धरके के आई है मैया, हम सब के द्वार।
माँ के चरणों में ,शीश झुकाएं हम ,
सुख समृद्धि ,सब कुछ पाएं हम ,
भक्तों को है ,मिलता प्यार ,
नवदुर्गा करती कल्याण ,
भरते जीवन में हम ,सबके सम्मान* ।।
माथे पर चंद्र, शीश पर शोभाय है,
मां का रूप मनोहर ,मन को भाये है,
होकर सिंह पर सवार,लेकर हाथ में कटार,
शेरावाली मैया आई ,हम सबके द्वार।।।
माता रानी की महिमा निराली है,
भक्तों पर करती कृपा मतवाली है,
हाथ में लेकर पुष्प और दुलार,
लेकर आई स्नेह अपार
शेरावाली माता हम सबके द्वार
वर्ण स्वर्ण तेजस्वी, करती सिंह सवारी,
कात्यायन के घर पर जन्मी ,चारभुजा धारी ,
शक्ति, साहस,धर्म रक्षक,अभय पुष्प ले हाथ
रोग ,शोक ,भय से मुक्त करती ,देती भक्तों का साथ।।।।
शेरावाली मैया हम सबके द्वार।।
🙏🏻जय मां कात्यायनी 🙏🏻🌹🌹🌹🌹🌹🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
प्रतिभा दिनेश कर
विकासखण्ड सरायपाली
कलमकार