Logo

काव्य कुंज

A+
A-
विधा तारीख

शीर्षक

हज़ारों अच्छाइयों की यहाँ, कोई रसीद नहीं होती, तुम पूरा जीवन भी वार दो, औरों के सुख के लिए, पर तुम्हारे त्याग की, कोई जयकार नहीं होती। किंतु अनजाने में सही, जो एक छोटी भूल हो जाए, या चलते-चलते जीवन पथ पर, पग डगमगा जाए। तो न्याय करने के लिए, सारा समाज उमड़ आता है, और तब एक गलती का, पूरा हिसाब रखा जाता है। पल भर में भुला देते हैं लोग, वर्षों का पुराना साथ, उठती हैं उँगलियाँ, और झटक दिया जाता है हाथ। काँच के घरों में बैठे हुए, तुम पर पत्थर उछालते हैं, तुम्हारी अच्छाइयों को, एक भूल से मार डालते हैं। तराजू संसार का, बड़ा ही स्वार्थी और कठोर है, जहाँ भलाई चुप है, और एक भूल का भारी शोर है। इसलिए कर्म करो सही, किसी प्रमाण की न आस करो, संसार के व्यवहार से, अपना मन कभी न उदास करो। लोगों की यादें केवल, उनके अपने स्वार्थ से बँधी हैं, पर हमारे कर्मों का सही हिसाब ईश्वर के हाथों में सजी है।
0

कलमकार

नाम

टिप्पणियाँ0