Logo

काव्य कुंज

A+
A-
🌙
विधा तारीख

"वर्षा ऋतु"

बरखा रानी बरखा रानी जल्दी से तुम आ जाओ धरती पर नये फूल खिलेंगे कोयल भी गाना गाएंगी मोर मटक कर नाचेंगे खेतों में फसलें लहराएंगे बरखा रानी बरखा रानी जल्दी से तुम आ जाओ कागज की हम नाव बनाकर पानी में घुमाएंगे अंबर के काले बादल को देख सभी मुस्कुराएंगे बरखा रानी बरखा रानी जल्दी से तुम आ जाओ चारों ओर हरियाली देख बच्चे खूब मुस्कुराएंगे धरती पर नहीं फूल खिलेंगे सबके मन हर्षाऐंगे बरखा रानी बरखा रानी जल्दी से तुम आ जाओ जल्दी से तुम आ जाओ!!

कलमकार

श्रीमती विभा सोनी शिक्षिका शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जांजी मस्तूरी बिलासपुर

✨ Editor's Choice