Logo

काव्य कुंज

A+
A-
🌙
विधा तारीख

तेरा मिलना

जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल था मेरा तुमसे मिलना, जैसे सूनी राहों को मिल गया हो अपना कोई सिलसिला। तेरी आँखों में झाँका तो खुद को भूल गया, जैसे कोई ख्वाब हकीकत बनकर सामने आ गया। तेरी मुस्कान में छुपा था सुकून का जहाँ, हर दर्द जैसे थम गया, हर ख्वाहिश को मिला आसमां। तेरे साथ बिताया हर लम्हा किसी दुआ सा लगा, जैसे वक्त भी रुककर हमारा साथ निभा रहा। तेरी बातें, तेरी यादें, सब दिल में बस गईं, मेरी हर धड़कन अब बस तुझसे ही जुड़ गई। अगर ये सपना है तो कभी टूटने ना देना, क्योंकि जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल था… तेरा मिलना। 💫

कलमकार

योगेश कुमार साहू 'युग'

✨ Editor's Choice