रचना की खोज जारी है...
विधा
तारीख
डॉ भीमराव अंबेडकर जी
रचनाकार की आवाज में:
संविधान निर्माता भीमराव जी।
ज्ञान पूंज के प्रतीक और प्रेरणा।
14 अप्रैल 1891 को
महु मध्यप्रदेश पर था जन्मा ।।
समाज सुधारक कानून मंत्री
बनकर बढ़ाया देश का मान ।
श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर
दिलाया किसानों और महिलाओं को सम्मान।।
बाबा साहेब के तीन नारे
शिक्षित करो, आंदोलन करो,संगठित करो ।
अंधविश्वास आडंबर से दूर रहो।
वर्तमान में आंतरिक संगठित रहकर,
निश्चित ही मिलेगा न्याय और मानवाधिकार।।
सफलता हेतु शिक्षा को उन्होंने बताया सार ।
परिणाम की चिंता न कर
प्रयासों पर दिया जोर ।
स्वतंत्रत भारत का स्वप्न लिए,
समाज को जागृत करते रहे पुरजोर।।
प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री
भारतीय संविधान के जनक ।
अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और
समाज सुधारक और लेखक ।
शंकर सिंह सिदार" रत्नेश"
प्रधान पाठक जमदरहा
कलमकार