Logo

काव्य कुंज

A+
A-
🌙
विधा तारीख

विज्ञान एक वरदान

मानव के प्रत्येक कर्म में है ,विज्ञान का गहरा ज्ञान मानव के प्रगति पथ पर बढ़ रहा आगे विज्ञान ।। ऑक्सीजन है प्राण दाता हाइड्रोजन है ज्वलनशील क्लोरीन करता जल की शुद्धि चमक चमक है रेडियम करना है हमें इसका मान बढ़ रहा है आगे विज्ञान ।। हम सब जाने अम्ल क्षार को विलायको के मिश्रण को हर एक लवण के सार में हो तौल के माप में करना है हमें इसका मान बढ़ रहा आगे विज्ञान। ।। मनुष्य जीवन में जान लो विज्ञान को मान लो जिसने सबको सबल दिया शक्ति और साधन दिया शिक्षा में आया बदलाव विज्ञान को इसका है श्रेय करना है हमें इसका मान बढ़ रहा आगे विज्ञान।।

कलमकार

विभा सोनी

✨ Editor's Choice